वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
घटना की सूचना मिलने के बाद मेयर फिरहाद हकीम घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया
कोलकाता। इकबालपुर में करंट लगने से मां और बेटी की मौत हो गई है और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। इकबालपुर में बिजली का करंट लगने से तीन लोग घायल हो गए थे जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ दो को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान एकबालपुर निवासी खैरूला नेशा और मुंतहा बेगम रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एकबालपुर लेन की दीवार पर लटके तार पर गीला कपड़ा सुखा रहे थे और अचानक करंट लग गई। मुंताहा बेगम ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी करंट लग गई। मुहता बेगम की बेटी खैरुल नेसा ने भी बचाने की कोशिश की। दामाद को एकबालपुर नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सीईएससी की एक टीम वहां पहुंची। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है वही घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष का माहौल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद मेयर फिरहाद हकीम घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि घटना की जांच की जायेगी ताकि पता चल सके कि गलती किसकी हैं। इस घटना के लिये जो दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।